फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Programs will be held in Satnali today during district level function on International Women's Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय समारोह के दौरान सतनाली में आज होंगे कार्यक्रम

Mon, 07 Mar 2022 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Programs will be held in Satnali today during district level function on International Women's Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस बार जिले में पर्यावरण को लेकर बड़ी पहल होने जा रही है। ग्राम पंचायत सतनाली में 8 मार्च को जिला स्तरीय समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत लाडो की बगिया से की जाएगी। इसमें महिलाएं पौधरोपण करेंगी। कार्यक्रम के तहत महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार की 11 प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

एसडीएम दिनेश कुमार ने बताया कि सतनाली में होने वाले कार्यक्रम में उपायुक्त श्याम लाल पूनिया मुख्यातिथि होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ 10 बजे किया जाएगा। इससे पहले कॉलेज छात्राएं एवं महिलाएं 9 बजे सामुदायिक भवन में पहुंचकर पंजीकरण करा सकती हैं। पर्यावरण की दृष्टि से यह बहुत ही सार्थक पहल है। इसमें महिलाएं न केवल पौधरोपण करेंगी बल्कि उसे बड़ा होने तक देखभाल भी करेंगी। प्रत्येक पौधे को किसी न किसी महिला के नाम गोद दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये होंगी प्रतियोगिताएं
इस दिन रंगोली प्रतियोगिता, मटका दौड़, मेहंदी प्रतियोगिता, 100 मीटर की दौड़, पेंटिंग प्रतियोगिता, रस्साकशी प्रतियोगिता, नींबू चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर, लेग टाई रेस, सुई धागा दौड़ तथा मेंढक दौड़ का आयोजन होगा। इस मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें छात्राएं व महिलाएं स्वेच्छा से भाग ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं व महिलाओं की ओर से पर्यावरण के प्रहरी के रूप में सजग भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसडीएम ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

खंड विकास अधिकारी नरेंद्र ढुल ने बताया कि उपायुक्त के मार्गदर्शन में सतनाली में दस हजार पौधरोपण की एक पहल के तहत महिला दिवस पर 800 पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में भागीदारी करके पर्यावरण को बचाने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed