फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Program organized on the birth anniversary of Mahatma Jyotiba Phule

Mahendragarh-Narnaul News: महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

Fri, 11 Apr 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 11 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Program organized on the birth anniversary of Mahatma Jyotiba Phule
फोटो नंबर-16महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सैनी सभा के सदस्य। स्रोत-संस्
नारनौल। गांव कलबा के राजकीय माध्यमिक व प्राथमिक पाठशाला में शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फुले और डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौलिक मुख्य अध्यापक जय सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि महात्मा फुले छुआछूत, जाति प्रथा व बाल विवाह के विरोधी थे।
विज्ञापन

वहीं सैनी सभा द्वारा सैनी धर्मशाला में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। महात्मा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अध्यक्षता सैनी सभा के प्रधान बिशन कुमार सैनी ने की। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने न सिर्फ महिलाओं के लिए शिक्षा की शुरुआत की, बल्कि शोषित, वंचित वर्गों को भी समानता का अधिकार दिलाने की दिशा में क्रांति का कार्य किया। आज समाज को उनकी विचारधारा को अपनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

गांव नायन के पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य डॉ. महिपाल सिंह की अध्यक्षता में महामना ज्योतिबा फुले और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी मान सिंह नूनीवाल बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहें। मान सिंह नूनीवाल ने बताया कि ज्योतिबा फुले और डॉ अंबेडकर ने सदियों से स्थापित जातिवाद, ऊंचनीच और छुआछूत का डटकर विरोध किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed