फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Program organized in Hakenvi on the occasion of International Women's Day

Mahendragarh-Narnaul News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हकेंवि में कार्यक्रम आयोजित

Fri, 08 Mar 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Program organized in Hakenvi on the occasion of International Women's Day
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों की विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया। आयोजन में डॉ. जैनेंद्र सिंह छिल्लर एडीसी चरखी दादरी मुख्य अतिथि तथा हरियाणा सरकार के ओएसडी प्रो. आरके अनायत व विश्वविद्यालय की प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव विश्ष्टि अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की।
विज्ञापन

आयोजन में विशिष्ट अतिथि प्रो. आरके अनायत ने कहा कि हर व्यक्ति की सफलता के पीछे किसी न किसी महिला का हाथ अवश्य होता है। उन्होंने हरियाणा राज्य में लड़कियों की बढ़ती साक्षरता पर हर्ष व्यक्त किया। प्रो.अनायत ने अपने जीवन के अनुभव भी प्रतिभागियों के साथ साझा किए। उन्होंने प्रिटिंग, पैकेजिंग और इंजीनियरिंग जैसे पुरुष प्रधान क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से प्रतिभागियों को अवगत कराया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा भी महिला स्वास्थ्य की चुनौतियां एवं समाधान विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की चिकित्सा अधिकारी डॉ. हीना यादव ने महिला के स्वास्थ्य संबंधी विषय विटामिन डी की कमी, लक्षण, कारण एवं उपाय और साथ ही महिलाओं में तीव्रता से बढ़ती सर्वाइकल कैंसर के कारण लक्षण एवं उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed