फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Procurement of mustard today by farmers of 9 villages according to roster due to lack of space

Mahendragarh-Narnaul News: जगह के अभाव में रोस्टर के हिसाब से 9 गांवों के किसानों की सरसों की खरीद आज

Sat, 20 Apr 2024 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 20 Apr 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Procurement of mustard today by farmers of 9 villages according to roster due to lack of space
फोटो संख्या:66- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी सरसों की ढे़रियां-स्रोत-संवाद
महेंद्रगढ़/कनीना/सतनाली। महेंद्रगढ़ व सतनाली मंडियों में कभी खरीद बंद तो कभी रोस्टर के हिसाब से शुरू करने के बाद भी किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन खरीद बंद करने के बाद भी पूरा उठान नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन

मंडी में जगह का अभाव को देखते हुए खरीद एजेंसी शनिवार को रोस्टर के हिसाब से 9 गांवों के किसानों से सरसाें की खरीद की जाएगी। सरसों का उठान धीमी गति होने से व्यवस्था बिगड़ रही है। महेंद्रगढ़ मंडी में 43 तो सतनाली में 58 प्रतिशत सरसों का उठान नहीं हुआ। मंडियों में उठान नहीं होने की वजह से सरसों के भरे बैंगों को एकत्रित किया जा रहा है। खरीद अधिकारी ने महेंद्रगढ़ मंडी से 115955 क्विंटल सरसों की खरीद, 67221 क्विंटल का उठान तथा 48734 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले पड़ी है। वहीं सतनाली मंडी में अभी तक कुल 94773 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है जबकि उठान 40552 क्विंटल का उठान हो चुका है व 54221 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले बैगों में भरकर रखी गई है। सतनाली मंडी में खरीदे गए कुल 19881 क्विंटल गेहूं ज्यों का त्यों मंडी में पड़ा है। दोनों मंडियों में 102,955 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले है। अनाज मंडी महेंद्रगढ़, सतनाली व वर्कशॉप में सरसों की उठान न होने की वजह से जगह का अभाव हो रहा है। मार्केट कमेटी सचिव कोमिला ने महेंद्रगढ़ अनाज मंडी व वर्कशॉप में जगह का अभाव होने के कारण 20 अप्रैल को रोस्टर के हिसाब से खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को भांडोर नीची, नानगवास, माजरा खुर्द, पायगा, देवराली, चितलांग, चामधेड़ा, बुंदेबाज नगर, राठीवास गांवों के किसानाें की सरसों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

गेहूं व सरसों उठान की धीमी गति के कारण किसान और आढ़ती परेशानी
कनीना। जिला की अनाज मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदी गई गेहूं तथा सरसों उठान की धीमी गति के कारण किसान तथा आढ़तियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। फसल का उठान नहीं होने के कारण फसलों की खरीद प्रक्रिया बार-बार रोकनी पड़ रही है, जिसके कारण किसान तथा आढ़तियों में भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध में बहुजन समाज पार्टी के नेता अतरलाल एडवोकेट ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेजे ज्ञापन में अनाज मंडियों से खरीदी गई फसलों का जल्द से जल्द उठान करवाने की मांग की है। उन्हाेंने कहा कि अनाज मंडियों में फसलों का उठान नहीं होने से पूरी मंडियां गेहूं तथा सरसों की फसल से अटी पड़ी हैं। इससे किसानों तथा आढ़तियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने फसलों का उठान कर रही एजेंसियों से लेबर बढ़ाकर शीघ्र मंडियों से फसल उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल्दी उठान नहीं किया गया तो बहुजन समाज पार्टी मार्केट कमेटियों के सामने धरना प्रदर्शन शुरू करेगी।

फोटो संख्या:66- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी सरसों की ढे़रियां-स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:66- अनाज मंडी महेंद्रगढ़ में लगी सरसों की ढे़रियां-स्रोत-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed