फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Procession of Lord Parshuram was held in the city

Mahendragarh-Narnaul News: नगर में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली

Mon, 13 May 2024 05:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 13 May 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Procession of Lord Parshuram was held in the city
नारनौल। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को लेकर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान एडवोकेट राकेश मेहता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने भाग लिया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री ओमप्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा नगर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया व अनेक स्थानों पर छबील लगाकर शरबत पिलाया गया। शोभायात्रा गौड़ सभा भवन मोहल्ला चौधरियान से शुरू होकर आजाद चौक, मानक चौक, महाबीर मार्ग, परशुराम चौक, नलापुर तथा किलारोड होते हुए वापस गौड़ सभा भवन में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी तथा गौड़ सभा भवन में चल रहे शारदा संस्कृत महाविद्यालय की झांकी सहित अनेक देवी-देवताओं की झांकी निकाली गई। इससे पूर्व भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान शनिवार रात गौड़ सभा भवन में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भगवान परशुराम सभी के पूजनीय है और हमें सदैव उनके दिखाए मार्ग पर चलाना चाहिए। शोभायात्रा समापन के बाद सभा भवन प्रसाद रूपी भोजन सभी को वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed