फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Problems were not heard in the meeting so BJP workers got angry and came out

Mahendragarh-Narnaul News: बैठक में नहीं सुनीं समस्याएं तो नाराज होकर भाजपा कार्यकर्ता निकले बाहर

Thu, 11 Jul 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 11 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Problems were not heard in the meeting so BJP workers got angry and came out
फोटो संख्या:70-अपनी मांगों को लेकर नारनौल में आयोजित लोक संपर्क एवं जनपरिवेदना समिति की बैठक मे
महेंद्रगढ़। नारनौल के पंचायत भवन में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्या नहीं सुनने से नाराज कार्यकर्ता बैठक से बाहर चले गए। कुछ देर बार पार्टी के कुछ पदाधिकारियों द्वारा समझा बुझाकर वापस बैठक में लाया गया।
विज्ञापन

शहर व क्षेत्र की समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों के शिकायत पत्र तो कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन रणजीत चौटाला तक पहुंचा दिए गए थे। बैठक में केवल 13 शिकायतें पर ही सुनवाई हो सकी, लेकिन चेयरमैन बैठक में करीब डेढ़ घंटे रहे।
विज्ञापन

कमेटी की बैठक चल रही थी तो भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुधीर दीवान ने रणजीत चौटाला से महेंद्रगढ़ शहर के बदहाल सड़क मार्गों को लेकर सवाल किया तो रणजीत चौटाला ने नगर आयुक्त से पूछताछ तो उन्होंने बताया कि शहर में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पाइप लाइन पहले बिछाई जाएगी उसके बाद सड़क मार्ग बनाए जाएगें। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि डीएससी झूठ बोल रहे हैं। क्योंकि हमारे पास कोई भी प्रोपजल महेंद्रगढ़ शहर में पाइप लाइन बिछाने का नहीं आया है। इस बात को लेकर जब सुधीर दीवान ने कहा कि 11 हट्टा बाजार में कोई पाइपलाइन डालने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि पाइप लाइन पहले से बिछी हुई है। जब सुधीर दीवान की बात की ओर चेयरमैन रणजीत चौटाला ने ध्यान नहीं तो वह नाराज होकर बैठक से बाहर आ गए। आरोप लगाया कि अन्य लोगों की भी शिकायतें भी बैठक से बाहर ही ले ली गईं। अंदर प्रवेश तक नहीं करने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोटाले की शिकायत लेकर पहुंचा था बैठक में
वह गांव के पंचायत द्वारा बड़े घोटाले को लेकर वह अनेक बार जिले के अधिकारियों सहित विजिलेंस, निदेशक पंचायत, पंचायत मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी सामूहिक हस्ताक्षर कॉपी भेज चुके हैं। उसके बावजूद भी घोटाले की कोई जांच नहीं हुई। बैठक के बाहर ही शिकायत ले ली गई जबकि कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन से मिलने तक नहीं दिया गया।
-पूर्व पंच बलबीर उर्फ बीरबल सिगड़ी

शिकायतें ले लीं, पर नहीं हुई सुनवाई

महेंद्रगढ़ में रोडवेज का सब डीपो व बस स्टैंड पर पुलिस चौकी खुलवाने की शिकायत लेकर गए थे। पुलिस चौकी की पिछले पांच वर्षों मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जब ऐसी बैठकों में जब आमजन की शिकायतों पर सुनवाई नहीं होती तो बैठक केवल दिखावा साबित होती हैं। यह बैठक लोगों को गुमराह करने के लिए होती हैं, कष्ट निवारण पर तो ध्यान ही नहीं है।
-रामनिवास पाटोदा, सामाजिक कार्यकर्ता
शिकायतों पर नहीं हुई कोई सुनवाई
गांव बवानियां में पीएचसी खुलवाने के लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहा है। साथ ही गांव के बस स्टैंड पर बस क्यू सेल्टर बनवाने सहित अन्य शिकायतों को लेकर बैठक में गए थे। बैठक में पुलिस कर्मचारियों की ओर से शिकायतें बाहर ही ले ली गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।

-संजीव, सरपंच प्रतिनिध गांव बवानियां
नहीं हुई कोई सुनवाई, बाहर ही ली गईं थी शिकायतें
गांव में लंबे समय से राज्य परिवहन की बस सेवा नहीं होने से लोग परेशान हैं। गांव सुरजनवास से मुंडायन तक सड़क मार्ग की चौड़ाई बढ़वाने के लिए लंबे समय से मांग उठा रहे हैं, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बैठक में शिकायत लेकर गए थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
-प्रदीप, सरपंच ग्राम पंचायत मुंडायन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed