फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Private School teacher molested a girl student in Narnaul

नारनौल: निजी स्कूल के टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़: घर से मंगवाए गहने, दादा की शिकायत पर केस दर्ज

Sat, 24 May 2025 10:37 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 24 May 2025 10:37 PM IST
सार

नारनौल में एक प्राइवेट स्कूल के टीचर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपी  पीटीआई टीचर है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के दादा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।  डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Private School teacher molested a girl student in Narnaul
पीटीआई टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़ - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नारनौल शहर के एक नामी प्राइवेट स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर शनिवार को केस दर्ज किया गया। छात्रा के दादा की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के पीटीआई पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ करने और ब्लैकमेल कर उसके घर से गहने मंगवाने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीटीआई टीचर अब शहर के एक अन्य नामी प्राइवेट स्कूल में नौकरी कर रहा है। मामला दर्ज होने के बाद शनिवार को टीचर स्कूल नहीं आया। सदर थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस में दी शिकायत में बताया  कि उसकी 15 साल की पोती शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है।
विज्ञापन


फरवरी माह का है मामला

फरवरी में वहां के एक 21 साल के पीटीआई ने स्कूल में बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद वह छात्रा से मोबाइल पर बातचीत करने लगा। उसने छात्रा के पास कुछ भद्दे मैसेज भी भेजे हैं। वहीं, छात्रा को ब्लैकमेल भी करने लगा। इसके बाद उसने छात्रा को घर से गहने लाने के लिए भी कहा। डर के मारे छात्रा ने घर से कुछ गहने भी ले जाकर पीटीआई टीचर को दिए हैं। इसकी जानकारी जब परिजनों को लगी तो छात्रा ने परिजनों को सारी बात बता दी जिसके बाद अब छात्रा के दादा ने पुलिस में शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed