फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Principal made health nodal for anemia test

एनीमिया परीक्षण के लिए स्वास्थ्य नोडल बनाए गए प्रधानाचार्य

Tue, 03 May 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Principal made health nodal for anemia test
नारनौल । मांगल चौधरी खंड को एनीमिया मुक्त बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया के निर्देश पर डिस्ट्रिक्ट विजन प्लान के तहत विगत दिनों मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कृतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित जागरूकता कार्यशाला में हिस्सा लिया। इसमें निजी और सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को स्वास्थ्य नोडल बनाया गया। उन्हें किशोरियों की एनीमिया जांच कराने की जिम्मेदारी सौंपी गी।
विज्ञापन

सीएमजीजीए कृतीश कुमार ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को एनीमिया परीक्षण शिविर के लिए स्वास्थ्य नोडल नियुक्त करने और किशोरियों को एनीमिया परीक्षण और जांच कराने की जिम्मेदारी दी गई है। पहले चरण में इस खंड को पूरी तरह से एनीमिया मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। पहले स्कूल, कॉलेज की लड़कियों का एनीमिया परीक्षण किया जाएगा। एनीमिया का सबसे बड़ा कारण सही तरीके से खानपान न करना है। भोजन में हमें हरी पत्तेदार सब्जियों को अधिक मात्रा में शामिल करना होगा। यह सभी बातें विभिन्न स्तर पर लगने वाले जागरूकता कैंप में लड़कियों व महिलाओं को बताई जाएंगी। बैठक में डॉ. जिले सिंह एमओ (चिकित्सा अधिकारी), नितिन कुमार एमजीएनएफ फेलो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed