फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Prepare now for the mock-free exam

नकलविहीन परीक्षा के लिए अभी से तैयारी करें

Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Prepare now for the mock-free exam
नारनौल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही सीईटी हरियाणा 2022 परीक्षा आयोजित कराने वाला है। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए जिला महेंद्रगढ़ में पहले की अपेक्षा दोगुना सेंटर बनाए जाने हैं। ऐसे में अधिकारी आज से ही सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूलों में परीक्षा के लिए जरूरी ढांचागत सुविधाओं की जानकारी जुटाएं। यह निर्देश उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर ने सोमवार को हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ हुई वीडियो कॉंफ्रेंस के बाद जिला के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्राइवेट व सरकारी शिक्षण संस्थाओं में ड्यूल डेस्क जैसी सुविधाओं के अलावा परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाओं का निरीक्षण किया जाए। अब तक हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा करवाई गई परीक्षाओं में जिला में 93 केंद्र बनाए गए थे। अब संख्या को देखते हुए इसे और अधिक बढ़ाया जाएगा। यह सभी जानकारी एचएसएससी को इसी सप्ताह भेजी जानी है। उपायुक्त ने कहा कि महेंद्रगढ़ में हर बार की तरह इस बार भी यह परीक्षा पूरी तरह नकल रहित व शांतिपूर्ण ढंग से करवाई जाएगी। इसके लिए सभी अधिकारी अभी से तैयारियां शुरू कर दें। केंद्र बनाते समय यह भी ध्यान रखा जाए कि प्रार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीईटी परीक्षा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग हरियाणा सरकार द्वारा जारी विभिन्न ग्रुप सी और डी पदों पर सीधी भर्ती के लिए पहली बार आयोजित करा रहा है। एचएसएससी सीईटी के अंकों की वैधता सीईटी परिणाम घोषित होने की तारीख से 3 वर्ष है। जो युवा अभी तक सीईटी के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए हैं उनके पास भी अभी मौका है कि वह एचएसएससी की साइट पर जाकर इसके लिए आवेदन करें। इस मौके पर एसडीएम नारनौल मनोज कुमार, एसडीएम कनीना सुरेंद्र कुमार, नगराधीश डॉ मंगलसैन व जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed