{"_id":"69ee4fcc2ccdb274290b11ca","slug":"preparations-have-begun-for-the-state-championship-to-be-held-in-narwana-narnol-news-c-203-1-mgh1006-125955-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नरवाना में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप के लिए तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नरवाना में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप के लिए तैयारी शुरू
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- खेल स्टेडियम महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। जींद के नरवाणा में 29 व 30 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिला के 52 खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों ने फिलहाल शहर स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में नियमित अभ्यास शुरू कर दिया है।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से गत दिनों विभिन्न इवेंट के लिए जिला स्तरीय ट्रायल करवाकर खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित सभी खिलाड़ी सीनियर आयुवर्ग में हैं। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद आदि इवेंट के खिलाड़ी शामिल हैं। अब सभी खिलाड़ी स्टेट लेवल पर पदक पाने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
कोच सूरत गुर्जर ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को सुबह 6 से 8 और शाम को 5 से 7 बजे तक अभ्यास कराया जा रहा है। इसमें खिलाड़ियों की कमी और उनकी गलतियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
साथ खिलाड़ियों का स्टेमिना और डाइट पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खेल प्रतियोगिता के नियम और अनुशासन के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसमें विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का मौका मिलेगा।