फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparations for the Zonal Youth Festival begin in colleges, students engaged in rehearsals

Mahendragarh-Narnaul News: महाविद्यालयों में जोनल युवा महोत्सव की तैयारियां शुरू, रिहर्सल में जुटे विद्यार्थी

Sun, 26 Oct 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the Zonal Youth Festival begin in colleges, students engaged in rehearsals
फोटो संख्या:55 राजकीय महाविद्यालय के सभागार में जोनल यूथ महोत्सव को लेकर अभ्यास करते विद्यार्थी
महेंद्रगढ़। जिले में पहली बार तीन दिवसीय राजकीय महाविद्यालय जाेनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन 10 से 12 नवंबर तक आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज बलाना में किया जाएगा। इसमें जिले के 13 सरकारी महाविद्यालय और 35 से अधिक निजी कॉलेजों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। महाविद्यालयों में महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय की कार्यक्रम नोडल अधिकारी प्रवक्ता पवित्रा ने बताया कि रेवाड़ी जोन का यूथ फेस्टिवल केएलपी कॉलेज रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जोन का यूथ फेस्टिवल आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज महेंद्रगढ़ की ओर से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों को कॉलेज सभागार में प्रतिदिन कार्यक्रमों का अभ्यास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को शास्त्रीय एकल गायन, शास्त्रीय वाद्य एकल, समूह गीत, लोक आर्केष्ट्रा, हरियाणवी फोक, हरियाणा ग्रुप सांग, लोक आदिवासी नूत्य, शास्त्रीय नृत्य सहित अन्य कार्यक्रमों का अभ्यास करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव को लेकर राजकीय महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय में कमेटियां बनाई गई है, जिनकी देखरेख में विद्यार्थियों को अभ्यास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजकीय महाविद्यालय जोनल यूथ महोत्सव रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ जिलों के 135 से अधिक महाविद्यालयों के लिए संयुक्त रूप से एक ही यूथ फेस्टिवल का आयोजन होता था लेकिन अब शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान पहली बार आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में हिस्सा लेंगे।
-
महोत्सव में शामिल होंगे ये कार्यक्रम
जिले के 13 सरकारी महाविद्यालय और 35 से अधिक निजी कॉलेजों के करीब दो हजार से अधिक विद्यार्थी महोत्सव में हिस्सा लेंगे। इसमें 46 से अधिक प्रतियोगिताएं चार चरणों में करवाई जाएंगी। महोत्सव में शास्त्रीय एकल गायन, शास्त्रीय वाद्य एकल, समूह गीत, लोक आर्केष्ट्रा, हरियाणवी फोक, हरियाणा ग्रुप सांग, लोक आदिवासी नूत्य, शास्त्रीय नृत्य, रचनात्मक कोरियाग्राफी, हरियाणवी सोलो डांस महिला व पुरुष, सामान्य प्रतियोगिता, भाषण, बहस, वाद-विवाद, काव्य पाठ, ऑन स्पॉट पेटिंग, पोस्टर मेकिंग, कले मॉडलिंग, रंगोली, कार्टूनिंग, हरियाणवी फैशन महिला व पुरूष, हरियाणवी कॉमेडी सहित अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

--
वर्जन...
10 से 12 नवंबर को होने वाले राजकीय महाविद्यालय जोनल युवा महोत्सव को लेकर महाविद्यालय में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम को लेकर कमेटियां बनाई गई हैं जिनकी देखरेख में विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां करवाई जा रही हैं।- डॉ. पूर्ण प्रभा, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed