Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparations for the census intensify

Mahendragarh-Narnaul News: जनगणना को लेकर तैयारियां तेज

Thu, 19 Nov 2026 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the census intensify
महेंद्रगढ़। उपायुक्त अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में जनगणना-2027 की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में वीरवार को जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों ने एसडीएम योगेश सैनी से मुलाकात कर उन्हें जनगणना के दूसरे चरण की प्रश्नावली भेंट की। इस दौरान आगामी कार्ययोजना और डिजिटल गणना पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी। नागरिकों को पहली बार स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, जिसके तहत वे 10 से 24 जनवरी 2027 तक आधिकारिक पोर्टल पर परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़े जुटाएंगे। 1 से 5 मार्च तक पुनरीक्षण होगा।
विज्ञापन


उन्होंने नागरिकों से सही जानकारी देने और अभियान में सहयोग करने की अपील की। साथ ही बताया कि जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत सभी जानकारियां गोपनीय रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर चार्ज ऑफिसर अजय कुमार सैनी, जिला समन्वयक अनिकेत यादव, राजेश शर्मा झाड़ली, दीपक कुमार शर्मा, शंकर और पवन मौजूद रहे। एसडीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed