{"_id":"6a98795c784e1d5f3a0135c4","slug":"preparations-for-ramlila-begin-amidst-the-chanting-of-mantras-narnol-news-c-203-1-sroh1011-129664-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मंत्रों की गूंज के साथ रामलीला की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मंत्रों की गूंज के साथ रामलीला की तैयारी शुरू
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- श्री रामलीला परिषद के रंगमंच पर रिहर्सल से पहले श्रीगणेश पूजन करते परिषद के पदा
महेंद्रगढ़। श्री बाबा महाकाल की कृपा और भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से श्री रामलीला परिषद ने आगामी रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिषद की ओर से रामलीला के पूर्वाभ्यास का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। काशी-वाराणसी से आए विद्वान पंडितों ने पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन कराया। पूजा के बाद भगवान गणेश, श्रीरामायण और हनुमान जी की आरती की गई।
इस अवसर पर रामलीला परिषद के पदाधिकारी, सदस्य, वरिष्ठ कलाकार, युवा कलाकार और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि इस बार रामलीला का मंचन पिछले वर्षों की तुलना में और अधिक भव्य, दिव्य, ऐतिहासिक और मर्यादित बनाया जाएगा।
कार्यक्रम के बाद परिषद की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें रामलीला मंचन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों को उनकी योग्यता और अनुभव के अनुसार अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सदस्यों ने अपने दायित्व को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला को बेहतर बनाने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। अंत में परिषद की ओर से काशी से आए विद्वान पंडितों और कार्यक्रम में शामिल शहरवासियों का आभार जताया गया।