फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparations for marriage were going on in the farm house, the city council reached and sealed

फार्म हाउस में चल रही थी शादी की तैयारी, नगर परिषद ने पहुंचकर किया सील

Fri, 22 Apr 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Preparations for marriage were going on in the farm house, the city council reached and sealed
सीएल फॉर्म परिसर के अंदर ईओ की गाड़ी के आगे बैठा व्यक्ति। संवाद - फोटो : Narnol
रेवाड़ी रोड स्थित सीएल फॉर्म हाउस को सील करने पहुंची नगर परिषद की टीम का 24 अप्रैल को बेटी की शादी के लिए फार्म हाउस को बुक करने वाले पिता ने विरोध किया। जितेंद्र निवासी गांव शेखा ने गुहार लगाई कि 24 अप्रैल की उसकी बेटी की शादी है। फार्म हाउस के अंदर उसका सामान रखा है और हलवाई लगे हैं। इस दौरान नगर परिषद की टीम और जितेंद्र के घरवालों में विवाद हो गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट विकास सिंह वहां से चले गए, जबकि आगे की कार्रवाई जारी रही। कुछ समय बाद नप की टीम को भी कार्रवाई छोड़कर जाना पड़ा। ईओ ने पुलिस को शिकायत दी है। जितेंद्र ने भी ईओ के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अभी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद की ओर से सीएल फॉर्म को हरियाणा म्यूनिसिपल अधिनियम 1973 की धारा 208ए के तहत 17 जनवरी 2020 को पहली बार सील करने का नोटिस जारी किया गया था। बाद में यह मामला उपायुक्त की कोर्ट में चला गया। उसके बाद इस मामले को डीएमसी कोर्ट में भेज दिया गया। डीएमसी कोर्ट ने दो वर्ष बाद 23 दिसंबर 2021 को मामले की सुनवाई करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। उसके बाद सीएल फॉर्म के प्रबंधक मामले को लेकर हाईकोर्ट में पहुंच गए। उन्हें 17 मार्च को 2 महीने की राहत मिल गई। अब यह अवधि 17 अप्रैल को पूरी हो चुकी थी। नप की ओर से सीएल फॉर्म को सील करने का दोबारा नोटिस जारी कर दिया गया था। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार विकास सिंह को बनाया गया था। दोपहर लगभग ढाई बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्रवाई ईओ के भरोसे छोड़कर चले गए। उनके जाने के बाद भी सीलिंग की कार्रवाई जारी रही तथा नोटिस भी चस्पा कर दिया था।
विज्ञापन

टीम को देखकर जितेंद्र ने ईओ सुमन लता से सीलिंग न करने का निवेदन किया। जब कार्रवाई नहीं रुकी तो दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। जितेंद्र गाड़ी के आगे आकर बैठ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनका बीच बचाव किया, लेकिन विवाद बढ़ने से कार्रवाई को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। बाद में वो हलवाई का सामान आदि अपना उठाकर घर ले गए। टेंट का सामान भी एक गाड़ी में रखकर ले गए
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 अप्रैल को उसकी बेटी की शादी है और उसने सीएल फॉर्म बुक किया हुआ था। शुक्रवार को फॉर्म पर हलवाई लगे हुए थे और सामान रखा हुआ था। नगर परिषद की ईओ सुमन लता ने उनके सामान एवं हलवाई को सील कर दिया। नप सीएल फॉर्म पर कार्रवाई करें उन्हें परेशान क्यों कर रही है।
मालिक ने यह लगाया आरोप
नगर परिषद की कार्रवाई गैरकानूनी है। वह 2014 से लेकर आजतक डेवलपमेंट चार्ज, पैनेल्टी तथा अन्य फीस भरने को तैयार है। वह 6-7 बार फीस भरने एवं नक्शा पास करवाने की दरखास्त नप को दे चुका है, लेकिन उन्होंने किसी दरखास्त पर कार्रवाई नहीं की। अजय कुमार, मालिक, सीएल फॉर्म।
सरकारी काम में बाधा डालने की दी शिकायत
नप की ओर से सीएल फॉर्म हाउस को सील किया जा रहा था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगभग 2:30 बजे वहां से चले गए। जब सीलिंग की जा रही थी तो कुछ लोगों ने झगड़ा किया और कार्रवाई रोक दी। इस वजह से कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई। अब दोबारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करवाया जाएगा । पुलिस को झगड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। सुमन लता, ईओ, नगर परिषद नारनौल।

हमारे पास नप की ईओ सुमन लता और जितेंद्र की शिकायत आई हुई है। अभी किसी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इस संदर्भ में अधिकारियों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सारिका, कार्यवाहक थाना प्रभारी सिटी थाना नारनौल।

 सीएल फार्म पर नगर परिषद द्वारा लगाया गया नोटिस।

सीएल फार्म पर नगर परिषद द्वारा लगाया गया नोटिस।- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed