{"_id":"6a6b972a932058209a013ef6","slug":"preparations-for-independence-day-intensify-rehearsals-to-begin-on-the-7th-narnol-news-c-203-1-mgh1004-128654-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, सात से शुरू होगी रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, सात से शुरू होगी रिहर्सल
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम योगेश सैनी ने वीरवार को अपने कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड की रिहर्सल सात अगस्त से शुरू होगी। 13 अगस्त को अंतिम रिहर्सल आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रांगण में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुसार जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
नगर पालिका को सफाई व्यवस्था, जनस्वास्थ्य विभाग को पेयजल और शौचालय व्यवस्था, जबकि लोक निर्माण विभाग को बैरिकेडिंग और सड़कों की मरम्मत का जिम्मा सौंपा गया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और मार्केट कमेटी विद्यार्थियों के लिए फल व मिठाई की व्यवस्था करेंगे। संवाद