फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparations complete...nomination process will start from tomorrow

Mahendragarh-Narnaul News: तैयारी पूरी...कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

Tue, 03 Sep 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 03 Sep 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Preparations complete...nomination process will start from tomorrow
फोटो 13वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी मोनिका गुप्ता।स्त्रोत : डीआईपीआरओ
नारनौल। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 को लेकर मंगलवार को हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी पंकज अग्रवाल ने वीसी के जरिए चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने अधिकारियों की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला महेंद्रगढ़ में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस कार्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को अपना मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 5 सितंबर से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसे में सभी रिटर्निंग अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में इस संबंध में सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर लें। उपायुक्त ने बताया कि नामांकन पत्र 5 से 12 सितंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 13 सितंबर को होगी तथा नाम वापसी 16 सितंबर तक हो सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाना सबकी जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी रिटर्निंग अधिकारी अलर्ट होकर कार्य करें। इस दौरान महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आरओ संजीव कुमार, नारनौल विधानसभा क्षेत्र के आरओ डाॅ. जितेंद्र सिंह, अटेली विधानसभा क्षेत्र के आरओ अमित कुमार, नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के आरओ रमित यादव, नगराधीश मंजीत सिंह व तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






जिले में 14450 सर्विस वोटर



डीसी ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में इस बार कुल 731753 मतदाता है। जिला में 14450 सर्विस वोटर हैं। इनमें अटेली विधानसभा क्षेत्र में 4321, महेंद्रगढ़ में 4632, नारनौल में 2300, नांगल चौधरी हलके में 3197 सर्विस वोटर हैं।



85 वर्ष से अधिक आयु वाले 9066 मतदाता



जिला में 85 वर्ष से अधिक आयु वाले 9066 मतदाता है। इनमें 2970 पुरुष व 6096 महिला है। इसी श्रेणी में अटेली विधानसभा क्षेत्र में 792 पुरुष तथा 1648 महिला, महेंद्रगढ़ में 691 पुरुष तथा 1567 महिला, नारनौल में 673 पुरुष तथा 1172 महिला, नांगल चौधरी हलके में 814 पुरुष तथा 1709 महिला वोटर है।






100 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले 285 मतदाता



जिले में 100 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले 285 मतदाता है। इनमें अटेली विधानसभा क्षेत्र में 72, महेंद्रगढ़ में 78, नारनौल में 48, नांगल चौधरी हलके में 87 वोटर है। वहीं इसी श्रेणी में अटेली विधानसभा क्षेत्र में 13 पुरुष तथा 59 महिला, महेंद्रगढ़ में 19 पुरुष तथा 59 महिला, नारनौल में 8 पुरुष तथा 40 महिला, नांगल चौधरी हलके में 18 पुरुष तथा 69 महिला वोटर है। 100 वर्ष या इससे अधिक आयु के 58 पुरुष व 227 महिला वोटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed