{"_id":"69726c6c170e3b76ae0f384a","slug":"preparations-are-in-full-swing-for-the-by-election-in-ward-14-of-kanina-municipality-following-approval-from-the-government-narnol-news-c-203-1-mgh1004-123476-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना नगर पालिका के वार्ड-14 में उपचुनाव की तैयारी तेज, सरकार से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना नगर पालिका के वार्ड-14 में उपचुनाव की तैयारी तेज, सरकार से मिली मंजूरी
विज्ञापन
फोटो संख्या:74 कनीना स्थित नगर पालिका कार्यालय। संवाद
कनीना। नगर पालिका के वार्ड नंबर-14 से उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। वार्ड-14 से पार्षद व कनीना नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सिंह लोढ़ा के आकस्मिक निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी जिस पर अब उपचुनाव कराने के लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है।
नगर पालिका सचिव कपिल कुमार ने बताया कि पार्षद राजेंद्र सिंह लोढ़ा के निधन के उपरांत नगर पालिका द्वारा चुनाव आयोग से उपचुनाव कराने के लिए शेड्यूल की अनुमति मांगी गई थी जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बीएलओ की ड्यूटी लगाकर वार्ड-14 की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार आगे की चुनावी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि वार्ड-14 कनीना नगर पालिका का नया वार्ड है, जिसे पहली बार हालिया नगर पालिका चुनावों में बनाया गया था। इससे पूर्व नगर पालिका में कुल 13 वार्ड थे।
इस वार्ड में मुख्य रूप से रेवाड़ी रोड और कनीना-गाहड़ा सड़क मार्ग के आसपास रहने वाले मतदाता शामिल हैं। उपचुनाव की मंजूरी मिलने के बाद अब राजनीतिक सरगर्मियां भी धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं और संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सड़क हादसे में हुई थी पार्षद की मौत
कनीना नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं वार्ड-14 के पार्षद राजेंद्र सिंह लोढ़ा का 4 दिसंबर 2025 को रेवाड़ी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया था। अब वार्ड-14 में उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से स्थानीय राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है और लोगों की नजरें आगामी चुनावी कार्यक्रम पर टिकी हुई हैं।