फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparation for the Foundation Level-3 exam has begun, with the goal of selecting more students.

Mahendragarh-Narnaul News: बुनियाद लेवल-3 परीक्षा की तैयारी शुरू, अधिक छात्रों के चयन का लक्ष्य

Tue, 03 Feb 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Preparation for the Foundation Level-3 exam has begun, with the goal of selecting more students.
फोटो नंबर-28मिशन बुनियाद केंद्र में पढ़ते विद्यार्थी।
नारनौल। मिशन बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा संपन्न होने के बाद अब चयनित विद्यार्थी लेवल-3 परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र अग्रवाल ने बताया कि गत वर्ष मिशन बुनियाद में जिले से लगभग 200 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में मिशन बुनियाद के चार केंद्र संचालित किए जा रहे हैं जहां विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लेवल-2 की परीक्षा में चयनित विद्यार्थी अब आगे लेवल-3 की परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन

इस चरण में पूरे प्रदेश से लगभग 8,000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसके उपरांत सभी स्तरों की परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों में से कक्षा 9वीं में प्रदेशभर से करीब 4,000 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन मिशन बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में मिशन बुनियाद के कुल 103 केंद्र संचालित हैं जहां कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। यह कार्यक्रम वर्ष 2022 से शुरू किया गया था जिसका उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष सहभागिता के लिहाज से मिशन बुनियाद के लिए अब तक का सबसे महत्वपूर्ण वर्ष रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाकर उनकी सफलता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed