फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preparation for Janmashtami festival, women shopping in the market

Mahendragarh-Narnaul News: जन्माष्टमी पर्व की तैयारी, बाजार में महिलाओं ने की खरीदारी

Mon, 26 Aug 2024 11:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 26 Aug 2024 11:52 AM IST
विज्ञापन
Preparation for Janmashtami festival, women shopping in the market
महेंद्रगढ़। जन्माष्टमी पर्व को लेकर शहर के मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई है। शहर के विभिन्न मंदिरों में दही-हांडी, शिव-पार्वति, श्रीकृष्ण-राधा सहित विभिन्न प्रकार की झांकी निकाली जाएगी। सोमवार की रात 12 बजे मंदिरों में लड्डू गोपाल के जन्म पर केक काटकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिरों को रंगबिरंगी लाइट से सजाया गया है। शहर के श्याम मंदिर करेलिया बाजार, सांई मंदिर नीमड़ी नीचे, विकटेश्वर मंदिर, सुरतागिरी आश्रम ढाणी मोहल्ला, विष्णु मंदिर रेलवे रोड, 11 हट्टा बाजार शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर पीपल वाला, प्राचीन हनुमान मंदिर पंडित फूलचंद वाला, प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सैनीपुरा सहित अन्य मंदिरों में जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन

बाजार में लोगों ने की खरीदारी
जन्माष्टमी पर्व पर बाजार में लोगों ने लड्डू गोपाल के लिए पोशाक और आभूषण की खरीदारी की गई। लोग जन्माष्टमी पर्व को लेकर काफी खुश है। खासतौर महिलाएं अपने कान्हा के लिए खरीदारी में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। दुकानदार विनोद, प्रमोद, कपूर, सुनील ने बताया कि कान्हा के लिए मोतियाें और गोटा की मोरपंखी मुकुट, बांसुरी, आभूषण में कुंडल, माला, सिंहासन, झूला, मटकी हैं। लड्डू गोपाल की पोशाक व आभूषण दुकानदारों ने दिल्ली व जयपुर से मंगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed