{"_id":"f88c84b2ce7400be7ddad6e04dadd56f","slug":"pregnent-women-eat-poision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती ने गलती से निगला जहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती ने गलती से निगला जहर
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
इंद्रा कालोनी की एक गर्भवती ने भूल से जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल ले आए। महिला गर्भवती होने के कारण अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मोहल्ला इंद्रा कालोनी की रहने वाली बबीता (22) ने रविवार को सुबह गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे महिला की तबीयत खराब हो गई। बबीता के परिजनों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। महिला के गर्भवती होने के कारण चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार महिला गर्भवती होने के कारण मां और गर्भ में पल रहे बच्चे, दोनों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन