फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pregnant women and children are not getting nutrition due to strike of Anganwadi workers

आंगनबाड़ी कार्यकर्तांओं की हड़ताल के कारण गर्भवती महिलाओं और बच्चों को नहीं मिल पा रहा पोषाहार

Sun, 27 Feb 2022 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Pregnant women and children are not getting nutrition due to strike of Anganwadi workers
मांगों को लेकर धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका । संवाद - फोटो : Narnol
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की हड़ताल के कारण गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दो माह से पोषाहार नहीं मिल पाया है। इसके चलते गर्भवती महिलाओं और बच्चों को कुपोषण का शिकार होना पड़ रहा है। पोषाहार विभाग के पास आया हुआ है, लेकिन हड़ताल के कारण आंगनबाड़ी कार्र्यकर्ताओं द्वारा उसे वितरित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और छह वर्ष तक के बच्चों को चावल, गेहूं, चीनी, चना, मुरमुरा, मूंगफली, सोयाबीन, चना दाल व भुना हुआ चना आदि पोषाहार के रूप में दिया जाता है, ताकि उनको कुपोषण का शिकार होने से बचाया जा सके। विभाग की इस योजना के लिए जिले में 1201 आंगनबाड़ी केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर 1128 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 1058 सहायिका काम करती हैं। 38 सुपरवाइजर की भी नियुक्ति की गई है। कार्यकर्ता और सहायिका पर ही गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों का समय-समय पर टीकाकरण करवाने की जिम्मेदारी होती है। मगर उनके हड़ताल पर होने की वजह से उक्त सभी कार्य पूरी तरह से रुक गए हैं।
विज्ञापन

सुपरवाइजरों ने किए हाथ खड़े
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल के कारण बच्चों व महिलाओं को पोषाहार सुपरवाइजरों के माध्यम से वितरित करने का विभाग दिया गया है। मगर राशन वितरित करने में सुपरवाइजरों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होेंने सीडीपीओ के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर बिना आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थ के वितरण नहीं करने की बात कही है। इस प्रकार महिलाओं व बच्चों को अभी कुछ दिन और पोषाहार नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को पोषाहार वितरित किया जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की हड़ताल के चलते पोषाहार वितरित नहीं हो पाया है। पोषाहार वितरण का कार्य सरकार के आदेशानुसार किया जाएगा। संगीता यादव, सीडीपीओ, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed