फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   pregnant woman died under suspicious circumstances

Mahendragarh-Narnaul News: गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 30 May 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 30 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
pregnant woman died under suspicious circumstances
सतनाली। गांव डालनवास में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। गंभीर हालात में सोमवार सुबह परिजन महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में मृतका वंदना के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उनकी बेटी की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में जिला अलवर के गांव दोसोद निवासी किशनलाल ने बताया कि उसकी लड़की वंदना की शादी 2 मई 2021 के दिनेश कुमार निवासी टीबा बसई के साथ की थी। उसकी लड़की वंदना एक वर्ष से अपनी सास मीना देवी, देवर ईश्वर, नानस ओमवती के घर पर गांव डालनवास में रहती थी। उसकी लड़की वंदना के एक लड़की माही जोकि एक वर्ष की है। उसकी लड़की वंदना गभर्वती थी। उसका दामाद दिनेश कुमार शराब पीने का आदी था। उसकी लड़की की शादी के बाद ससुराल पक्ष परेशान करते थे। इसके साथ-साथ उसके साथ मार पिटाई भी करते थे। इस मामले को लेकर उन्होंने काफी बार पंचायत भी की थी और लड़की का जापा भी अपने घर ही करवाया था। छह माह वंदना अपने पीहर में रह रही थी। उसके बाद पंचायत करके उन्होंने अपनी लड़की वंदना को ससुराल भेज दिया। रविवार को उसके पास उसकी लड़की वंदना का दोपहर बाद 3 बजे फोन आया कि मेरे साथ मारपीट की जा रही है। उसके बाद शाम को 9 बजे फोन पर उसकी लड़की वंदना को समझाया कि वह सुबह पहुंचेगे। सोमवार सुबह 6 बजे उसके पास फोन आया कि वंदना की मौत हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने मिलकर मारपीट करके उसकी बेटी की हत्या की है। उन्होंने पुलिस को तीन पुरुषों व एक महिला के विरुद्ध शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed