फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Preeti of PM Shri School Ateli scored 96.6 per cent marks

Mahendragarh-Narnaul News: पीएम श्री स्कूल अटेली की प्रीति ने 96.6 प्रतिशत अंक किए हासिल

Thu, 02 May 2024 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 02 May 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Preeti of PM Shri School Ateli scored 96.6 per cent marks
मंडी अटेली। गत दिवस घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित खंड अटेली के सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतर रहा है।
विज्ञापन

पीएमश्री स्कूल की प्राचार्य कुसुमलता ने काई कि इस बार 12वीं परीक्षा का परिणाम विगत वर्षो से अच्छा रहा है। स्कूल का ओवर ऑल परीक्षा परिणाम 97.10 प्रतिशत रहा, जबकि 69 छात्रों में से 29 छात्र वरीयता सूची में रहे। पीएम श्री स्कूल की छात्रा प्रीति ने 483 अंक अर्जित कर सफलता का परचम फहरा कर स्कूल का नाम रोशन किया है। छात्रा दीपिका सुरेडिया व अभिलाषा ने 457 अंक प्राप्त कर द्वितीय व काजल 441 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

वहीं रावमावि कांटी व रावमावि बोचड़िया का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। कांटी स्कूल में 80 छात्रों में से 45 छात्र तथा बोचड़िया में 60 छात्रों में से 30 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। कांटी स्कूल की नंदिता ने 482 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। खंड अटेली के रावमावि बिहाली में अव्वल छात्र ने 482, रावमावि ताजपुर में 478, रावमावि नीरपुर में 477, राकवमावि बाछौद में 458 अधिकतम अंक हासिल किए। इसके अतिरिक्त रावमावि सिलारपुर, चंदपुरा, गुजरवास, खेड़ी व बाछौद स्कूल का परीक्षा परिणाम भी अच्छा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ देवेंद्र हरित, बीआरसी मुकेश कुमार ने सभी स्कूल मुखिया, अध्यापकों व छात्रों को बधाई दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed