Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Power cuts played spoilsport during the Teej festivities.

Mahendragarh-Narnaul News: तीज के रंग में बिजली कटौती ने डाला खलल

Mon, 17 Aug 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Power cuts played spoilsport during the Teej festivities.
फोटो नंबर- 35निजामपुर रोड पर बिजली की तारों को ठीक करते कर्मचारी।
नारनौल। हरियाली तीज के पर्व पर शहर के कई इलाकों में करीब पांच से छह घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई। सुबह करीब 9 बजे निजामपुर रोड स्थित सिटी मैरिज के पास एक वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में खंभा टूट गया जिससे इंडस्ट्रियल पावर हाउस से जुड़े कई फीडरों की आपूर्ति प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

बिजली कटौती के कारण जमालपुर, दया नगर, बाल भवन, संघीवाड़ा, मिश्रवाड़ा, रामकरण दास कॉलोनी, श्याम कॉलोनी, पंचमुखी हनुमान मंदिर, कुलताजपुर रोड, कोरियावास रोड और निजामपुर रोड समेत पुल बाजार, मानक चौक व बजाजा बाजार में बिजली नहीं रही।
विज्ञापन

हरियाली तीज पर शहर में पतंगबाजी का खास उत्साह रहता है। लोग घरों की छतों पर पतंग उड़ाने के साथ स्पीकर पर गीत भी बजाते हैं। इस बार बिजली गुल रहने से छतों पर पतंग तो खूब उड़ी लेकिन स्पीकर खामोश रहे। दोपहर करीब 3 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद मोहल्लों में फिर गीतों की आवाज सुनाई देने लगी और त्योहार की रौनक लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन :
गाड़ी की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया जिसके स्थान पर नया खंभा लगाया गया। इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर कुछ स्थानों की बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की गई। वहीं, कुछ स्थानों की बिजली आपूर्ति बहाल करने में समय लगा। -मोहम्मद अजरुद्दीन, एसडीओ शहरी क्षेत्र, बिजली निगम, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article