फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Postal Department is delivering tricolor home after online booking

Mahendragarh-Narnaul News: डाक विभाग ऑनलाइन बुकिंग करवाने पर घर पहुंचा रहा तिरंगा

Thu, 08 Aug 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 08 Aug 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Postal Department is delivering tricolor home after online booking
फोटो नंबर-17डाकघर में तिरंगा दिखाते पोस्टमास्टर।
नारनौल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा 3.0 के तहत लोग प्रधान डाकघर व नजदीकी डाकघर शाखा से तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं। हर घर तिरंगा के तहत पिछले तीन वर्षों से डाकघर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों को तिरंगा उपलब्ध कराने के लिए प्रधान डाक घर नारनौल में अब तक 2000 तिरंगा आ चुके हैं। प्रधान डाकघर द्वारा आए हुए तिरंगा में से डाकघर की सभी शाखाओं में तिरंगा पहुंचा दिए गए हैं। तिरंगा की कुछ और खेप भी जल्द आने की संभावना है।
विज्ञापन


तिरंगा की लंबाई 72 सेंटीमीटर और चौड़ाई 48 सेंटीमीटर है। तिरंगा की कीमत 25 रुपए निर्धारित की गई हैं। लोग 25 रुपए के शुल्क का भुगतान कर नजदीकी डाकघर से तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं। लोग डाकघर के साथ-साथ ऑनलाइन बुकिंग से भी तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग करने पर तिरंगा डाक द्वारा निर्धारित पते पर पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष लोगों को उपलब्ध करवाए गए थे 7831 तिरंगा
हर घर तिरंगा के तहत पिछले तीन वर्षों से डाकघर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों को तिरंगा झंडा उपलब्ध करवाए जा रहें हैं। पिछले वर्ष 2023 के दौरान डाकघर द्वारा 7831 झंडे लोगों को उपलब्ध करवाए गए थे। तिरंगा झंडे को लेकर हर वर्ग के लोगों में उत्साह रहता है। डाकघर से सबसे ज्यादा झंडे स्कूल व शिक्षण संस्थान द्वारा लिए जाते हैं।

तिरंगे के सम्मान के प्रति लोगों का जागरूक रहना जरूरी
हर घर तिरंगा के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घरों की छत पर, दफ्तरों में और विद्यालय में झंडा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाता है। लेकिन स्वतंत्रता दिवस के बाद कुछ अवसर पर तिरंगा झंडा या कुछ छोटे-छोटे तिरंगे झंडे अपमान जनक स्थिति में सड़क पर या कूड़े के ढेर में फैले रहते हैं। इसलिए स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा फहराने के साथ-साथ लोगों को तिरंगे के सम्मान के प्रति जागरूक रहना भी जरूरी है।


डाकघर द्वारा लोगों को तिरंगा झंडे उपलब्ध करवाए जा रहें हैं। इस साल अब तक डाकघर में 2000 झंडे का स्टॉक आ चुका है। तिरंगा की कुछ और खेप भी जल्द आने की संभावना है। तिरंगा की कीमत 25 रुपए निर्धारित की गई है। लोग प्रधान डाकघर से या ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से भी तिरंगा प्राप्त कर सकते हैं। लोगों से अपील है कि तिरंगा झंडे के सम्मान के प्रति जागरूक रहें।
-अशोक कुमार गर्ग, पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed