फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Porbandar-Muzaffarpur and Barmer-Jammutvi will pass through Narnaul station

Mahendragarh-Narnaul News: पोरबंदर-मुजफ्फरपुर और बाड़मेर-जम्मूतवी नारनौल स्टेशन से गुजरेगी

Sat, 05 Apr 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 05 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Porbandar-Muzaffarpur and Barmer-Jammutvi will pass through Narnaul station
नारनौल। जयपुर मंडल के गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। हालांकि मार्ग परिवर्तित होने से बाड़मेर-जम्मूतवी, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर और वाराणसी-साबरमती सहित कई ट्रेनें नारनौल स्टेशन से गुजरेंगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से) गाड़ी संख्या 79602 व 79601 अजमेर-गंगापुर सिटी रेलसेवा 28 मई को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

वहीं मार्ग परिवर्तित होने से गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो 28 मई को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12215 दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो 7 जून को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में अटेली, नारनौल, नीमकाथाना, श्रीामाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो 6 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली, स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 31 मई व तीन जून को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल, अटेली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 20964 वाराणसी-साबरमती रेलसेवा जो 31 मई को वाराणसी से प्रस्थान करेगी। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में अटेली, नारनौल, नीम का थाना, श्रीामाधोपुर, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed