फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Population increased in Nangal Chaudhary but health services did not

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में आबादी तो बढ़ी, स्वास्थ्य सेवाएं नहीं

Sat, 13 Sep 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 13 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Population increased in Nangal Chaudhary but health services did not
फोटो 2नांगल चौधरी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।संवाद
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में आबादी तो बढ़ी, स्वास्थ्य सेवाएं नहीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काफी समय से चिकित्सकों के रिक्त पदों की समस्या से जूझ रहा है। वर्तमान में यहां केवल एक ही विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात हैं जबकि 6 डॉक्टर जनरल ड्यूटी पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


वहीं एक डाक्टर की सीट खाली है। स्वास्थ्य केंद्र में हड्डी रोग, चर्म रोग और स्त्री रोग (गायनी) जैसी गंभीर बीमारियों के लिए कोई विशेषज्ञ नहीं होने के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण इलाज के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी जैसे बड़े क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र पर हर दिन सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से उन्हें रेफर कर दिया जाता है। खासकर महिलाओं को गायनी संबंधी समस्याओं और हड्डी रोग से जूझ रहे बुजुर्ग मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों या जिला मुख्यालय तक जाना पड़ता है। इससे समय पर इलाज न मिलने से कई बार हालात गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए करीब चार दशक पहले नांगल चौधरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया था। 26 मई 1967 को जिसका उद्घाटन हरियाणा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जसवंत सिंह ने किया था। आबादी के लिहाज व चिकित्सकों की कमी नहीं होने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं सही मिल पा रही थी लेकिन धीरे-धीरे बढ़ती आबादी व चिकित्सकों के अभाव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

इंसेट
गांवों में टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा

एमपीएचडब्लू पुरुष व महिला सीट रिक्त होने के कारण गांवों में टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। वहीं एक पद एलटी स्वीकृत है वो भी रिक्त है। इसके अलावा क्षेत्र के 90 गावों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार ने गांव आंतरी, सिरोही, बुढ़वाल व बायल गांव सहित 6 पीएचसी व 26 उप स्वास्थ्य केंद्र खोला है। जहां स्टाफ की समस्या बनी हुई है। डाॅ. अशोक यादव एसएमओ का चार्ज दिया गया हैं, जो बच्चों के विशेषज्ञ डाक्टर हैं।



वर्जन:

नांगल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एमपीएचडब्ल्यू के रिक्त पदों के बारे में विभाग को अवगत करवा दिया गया है। वहीं ब्लॉक में 20 पद रिक्त हैं, उनके बारे में भी अवगत करवा दिया है।-डॉ. अशोक कुमार एसएमओ नांगल चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed