फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Poonam won in Haryanvi dance, Karishma won in Punjabi.

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणवी नृत्य में पूनम, पंजाबी में करिश्मा ने मारी बाजी

Sun, 16 Feb 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 16 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Poonam won in Haryanvi dance, Karishma won in Punjabi.
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम धमाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान हरियाणवी, पंजाबी और राजस्थानी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन

हरियाणवी नृत्य प्रतियोगिता में पूनम प्रथम, अनीता द्वितीय व शिवानी तृतीय रहीं। पंजाबी नृत्य में करिश्मा और राजस्थानी नृत्य में गायत्री प्रथम रही। भजन प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, अनामिका द्वितीय व कोमल तृतीय रही। लोक गायन प्रतियोगिता में निशु, श्योकिला एवं नेहा ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। वादन प्रतियोगिता में श्योकिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. संजय जोशी रहे। उन्होंने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार रहे। जिन्होंने पूरे आयोजन को कुशलतापूर्वक संचालित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण, डॉ. प्रवीण सरोहा, डॉ. नवीन सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. लियाकत अली राजकीय महिला महाविद्यालय भिवानी, ज्योति, सुमन ने अपनी भूमिका निभाई। निर्णायकों के सहयोगी कलाकार सुरेश एवं अजीत बेदी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed