फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Polling parties leave, zip and panchayat samiti elections in 691 booths today

पोलिंग पार्टियां रवाना, 691 बूथों पर जिप और पंचायत समिति का चुनाव आज

Sat, 29 Oct 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Polling parties leave, zip and panchayat samiti elections in 691 booths today
फोटो नंबर 07--- चुनाव सामग्री की जांच करते कर्मचारी । संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। जिला परिषद एवं पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियां ईवीएम और चुनाव सामग्री के साथ पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना हो गईं। जिले के 691 बूथों पर रविवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस दौरान 373 गांवों के 592373 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता सरकार की ओर से जारी कोई भी फोटोयुक्त अधिकृत पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकेंगे। उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जिप और पंचायत समिति सदस्य पद के कुल 781 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

नारनौल खंड के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल से पोलिंग पार्टियां ईवीएम व चुनाव सामग्री लेकर रवाना र्हुइं। निजामपुर खंड के लिए राजकीय महिला कॉलेज नारनौल, नांगल चौधरी खंड के लिए क्लब हाल, अटेली खंड के लिए पीआर सेंटर, सीहमा खंड के लिए राजकीय महिला प्रशिक्षण केंद्र, महेंद्रगढ़ खंड के लिए राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज महेंद्रगढ़, कनीना खंड के लिए राजकीय महाविद्यालय कनीना और सतनाली खंड के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ से पोलिंग पार्टियां ईवीएम व चुनाव सामग्री लेकर रवाना र्हुइं। यह सभी पोलिंग पार्टियां 30 अक्तूबर को मतदान के बाद उसी स्थान पर ईवीएम व चुनाव सामग्री जमा करेंगी जहां से प्राप्त की हैं।
विज्ञापन

मतदान प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। प्रात: 6 बजे एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल किया जाएगा। अगर कोई एजेंट सुबह 6 बजे नहीं पहुंचता है तो 10 मिनट इंतजार किया जाएगा। इसके बाद मॉक पोल शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिला परिषद के 19 वार्डों के लिए 170 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिले के सभी आठ खंडों में 151 पंचायत समिति सदस्य हैं। इनमें चार सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं। अभी 148 सीटों के लिए 611 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला परिषद एवं पंचायत समिति के मिलाकर 781 उम्मीदवार मैदान में हैं।
कनीना : उपमंडल के 53 गांवों में 120 बूथों पर रविवार पंचायत समिति व जिला परिषद के चुनाव के लिए मतदान होगा। एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है।
-
एक महीने बाद घोषित होगा परिणाम
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति के चुनाव के परिणाम 27 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। हरियाणा में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। जिला परिषद एवं पंचायत समिति के तीनों चरणों के मतदान के बाद परिणाम एक साथ घोषित किए जाएंगे।
-
3040 कर्मचारी करेंगे ड्यूटी
चुनाव के लिए जिले में 691 बूथ बनाए गए हैं जहां 760 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटी रहेगी। इसमें 10 फीसदी को रिजर्व में रखा गया है। इन बूथों पर 3040 कर्मचारी ड्यूटी देंगे। एक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य शामिल किए गए हैं। डीसी ने बताया कि मतदान केंद्र में किसी को भी मोबाइल, कॉर्डलेस व वायरलेस आदि का प्रयोग करने की अनुमति नहीं है। सिर्फ चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत अधिकारी एवं कर्मचारी ही चुनाव कार्य के लिए मोबाइल का प्रयोग कर सकेंगे।
-
खंड - पुरुष - महिला मतदाता - कुल
सिहमा - 24415 - 21902 - 46317
निजामपुर - 25992 - 22493 - 48485
महेंद्रगढ़ - 61152 - 55300 - 116452
नांगल चौधरी - 37561 - 32533 - 70097
कनीना - 56205 - 50148 - 106353
सतनाली - 49153 - 25872 - 23281
नारनौल - 44151 - 39160 - 83312
अटेली - 37966 - 34237 - 72203
कुल - 313314 - 279054 - 5922373
नोट : इनमें पांच अन्य वोट भी शामिल हैं।
-
शांति और सौहार्द बनाए रखें मतदाता : डीसी
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) व उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने मतदाताओं से मतदान के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। कहा है कि जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव में सभी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान करें और प्रजातंत्र को मजबूत बनाने में भागीदार बनें। किसी प्रत्याशी के हार या जीत के बाद भी गांव में वैसा ही प्यार और प्रेम का वातावरण रहना चाहिए। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
फोटो संख्या: 76
सतनाली। चुनाव को लेकर थाना प्रभारी सतनाली जगराम ने शनिवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सतनाली में जिला परिषद तथा पंचायत समिति के मतों की गणना अलग-अलग जगह पर बनाए गए मतगणना केंद्रों पर होगी। सरपंच तथा पंच के चुनाव में नतीजों की घोषणा मतदान संपन्न होने के बाद ही कर दी जाएगी। केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से सभी प्रकार की तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed