{"_id":"66d25d2190c72ecbb7025b94","slug":"polling-centers-should-have-necessary-facilities-commissioner-narnol-news-c-196-1-nnl1004-115620-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों में जरूरी सुविधाओं होनी चाहिए : आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों में जरूरी सुविधाओं होनी चाहिए : आयुक्त
Sat, 31 Aug 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर आज गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आरसी बिढान ने जिला महेंद्रगढ़ के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में दिशा निर्देश दिए।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के सभी इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार अभी तक सुविधा नहीं है, उनमें समय रहते सभी प्रकार की सुविधा मुहैया करवाना सुनिश्चित करें। बिढान ने कहा कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं मतदाताओं के लिए शौचालयों की भी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
गुरुग्राम मंडल के आयुक्त ने शुक्रवार को गांव बूचावास, झगडोली, नारनौल आईटीआई, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल, गांव सराय व अटेली शहर के मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर नगराधीश मंजीत कुमार, तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह, कानूनगो पूनम, कानूनगो राकेश कुमार तथा डॉ. मनोज आफरिया के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।