फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   politrics,BJP,people, shop, lacs, theaping

भाजपा नेता की दुकान से लाखों की चोरी

Mon, 19 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 19 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
politrics,BJP,people, shop, lacs, theaping
संभल के भालेभाज खां में चोरी की घटना के बाद जानकारी देती गृहस्वामिनी।
नारनौल। हीरो होंडा चौक स्थित भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश सैनी की बालाजी बैट्री की दुकान के साथ लगते उसके गोदाम से रविवार रात को चोरों ने लाखों रुपये की बैट्री व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तीन-चार दिनों में यह चोरी की दूसरी घटना है।
भाजपा के पूर्व  जिला उपाध्यक्ष रमेश सैनी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार का दिन होने के कारण वह सायं करीब चार बजे ही दुकान व गोदाम बंद कर घर चला गया था। सोमवार सुबह करीब सुबह सवा आठ बजे दुकान के पास स्थित चाय वाले ने देखा की गोदाम का शटर खुला हुआ है और उसके पास ही ताले टूटे हुए दिखाई दिए। इसके बाद उसने तुरंत उसको सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वह अपनी दुकान पर आया तो देखा की गोदाम के ताले टूटे हुए हैं और  शटर भी खुला हुआ है। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पहुंचे शहर थाना से एसआई धर्म सिंह ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सामान चुराया चोरों ने
दुकान मालिक के अनुसार चोर करीब 50 ट्यूबलर बैट्री, 20 छोटी बैट्री तथा कुछ पुरानी बैट्रियां चुरा ले गए। जिनकी कीमत 8-10 लाख रुपये है। पीड़ित ने बताया कि उसके पास एक्साइड बैट्री की सब डीलरशिप है। इस कारण गोदाम में काफी संख्या में छोटी व ट्यूबलर बैट्रियां रखी थी।

तीन दिन पूर्व मोबाइल की दुकान पर हुई थी लाखों की चोरी
चोरों  ने तीन दिन पूर्व भी रेवाड़ी रोड स्थित एक मोबाइल दुकान से करीब बीस लाख रुपये के मोबाइल पर हाथ साफ कर ले गए थे। जिनका भी अभी तक पुलिस को कोई  सुराग नहीं लग पाया है। एक के एक बाद होती चोरियों से व्यापारियों में भी भय बना हुआ है।

पीएनबी में सेंध लगाने किया था प्रयास
गत शुक्रवार को चोरों ने गांव सीहमा के बस स्टैंड स्थित पीएनबी की शाखा में सेंध मारी कर चोरी का प्रयास किया था, लेकिन कैश सेफ मजबूत होने के कारण वे इस प्रयास में सफल नहीं हो पाए और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा था। जिनका  भी अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है।

इन  सभी चोरियों में एक बात समान देखने को मिली है। इसमें चोरों द्वारा मुख्य  मार्ग स्थित दुकानों को निशाना बना रहे है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है  की चोर काफी शातिर है। जिस कारण चोर सुनियोजित तरीके से चोरियों को अंजाम  दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed