{"_id":"6a21c36e5ff8d3606f0f0c7d","slug":"political-parties-should-play-an-active-role-in-updating-the-voter-list-dr-jitendra-narnol-news-c-203-1-sroh1011-127061-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची को अपडेट करने में राजनीतिक दल निभाएं सक्रिय भूमिका : डॉ. जितेन्द्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची को अपडेट करने में राजनीतिक दल निभाएं सक्रिय भूमिका : डॉ. जितेन्द्र
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- कनीना में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते एसडीएम डॉ. जितेंद्र सि
कनीना। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत वीरवार को निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
एसडीएम जितेंद्र सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अभियान की समय-सारिणी, नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाता सूची में त्रुटियों के सुधार, स्थानांतरण और मृत मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इस कार्य में राजनीतिक दलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी दलों से बीएलए-1 और बीएलए-2 नियुक्त करने का आग्रह किया गया, ताकि मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
बैठक में एसडीएम ने बताया कि प्रारूप प्रकाशन से पहले कोई भी बीएलए प्रतिदिन 50 तक गणना प्रपत्र बीएलओ के पास जमा करवा सकता है। वहीं दावे और आपत्तियों की अवधि में प्रतिदिन 10 व पूरी अवधि में कुल 30 आवेदन जमा किए जा सकेंगे।
बैठक में निर्वाचन कानूनगो पूनम, भाजपा के राजेंद्र, इनेलो के कर्ण सिंह, कांग्रेस के रतन सिंह और जेजेपी के विनय यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।