फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Political Parties Should Appoint BLA-2s Soon: Deputy Commissioner

राजनीतिक पार्टियां जल्द नियुक्त करें बीएलए-2 : उपायुक्त

Tue, 26 May 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Political Parties Should Appoint BLA-2s Soon: Deputy Commissioner
फोटो नंबर- 07राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करती उपायुक्त अनुपमा अंजली। स्रोत : पु
नारनौल। लघु सचिवालय में मंगलवार को उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से जल्द बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) नियुक्त करने की अपील की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि बीएलए-2 उसी बूथ का मतदाता होना अनिवार्य है ताकि स्थानीय सत्यापन में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व सुगम बनाने में सभी की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि एसआईआर के लिए पात्रता तिथि 1 जुलाई तय की गई है। 5 से 14 जून तक अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों का रैशनलाइज़ेशन भी पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी और 18 सितंबर तक निपटारा होगा। 22 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित होगी।
एसआईआर से जुड़ी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 01282-1950 शुरू किया गया है। इस दौरान जिला निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र, बीजेपी से सुशील चौटाला, कांग्रेस से मनजीत कुमार, जेजेपी से वीरेंद्र व इनेलो से विजय सैनी उपस्थित रहे।

14 जुलाई 2026 तक 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों का रैशनलाइज़ेशन किया जाना है। जिले में ऐसे 175 केंद्र चिह्नित किए गए थे। इनमें से 62 केंद्रों को समायोजित कर लिया गया है, जबकि 113 नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव तैयार है। नए प्रस्तावों में अटेली विधानसभा में 24, महेंद्रगढ़ में 30, नारनौल में 31 और नांगल चौधरी में 28 नए पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed