{"_id":"683a043f950bebb6a40dcf43","slug":"police-took-away-the-fake-journalist-who-was-showing-off-in-civil-hospital-narnol-news-c-196-1-nnl1003-125239-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में रौब दिखा रहे फर्जी पत्रकार को ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में रौब दिखा रहे फर्जी पत्रकार को ले गई पुलिस
Sat, 31 May 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 31 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-27नागरिक अस्पताल में पत्रकार बन वीडियों बनाने वाले युवक को लेकर जाती पुलिस। संवाद
नारनौल। नारनौल के नागरिक अस्पताल शुक्रवार को पत्रकार बताकर अधिकारी की वीडियो बनाने वाले एक युवक को पुलिस के हवाले किया गया।
नागरिक अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक विजय डबास ने बताया कि सुबह अस्पताल में जांच करवाने के लिए एक युवक व युवती आए थे। चिकित्सक को जांच करवाने के बाद उन्हें दवाइयां लिखी गईं, जिसमें एक दवाई नहीं मिल पाई। इस पर वे रौब दिखाते हुए एमएस के ऑफिस के अंदर आ गए। उन्होंने बताया कि वे दोनों गेट पर खड़े कर्मचारी को धक्का मारते हुए अंदर आ गए।
कमरे के अंदर आ जाने के बाद भी उन्हें कुछ नहीं कहा और उनकी समस्या का समाधान ही कर रहा था। इस पर युवक के साथ आई युवती ने वहां अपने मोबाइल के अंदर वीडियो बनानी शुरू कर दी। जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो उन्होंने अपने आपको पत्रकार बताया। बदसलूकी की। मामले को बढ़ता देख उप चिकित्सा अधिकारी ने 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी।
जैसे ही पुलिस को सूचना दी तो वहां से युवती तो भाग गई, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर साथ ले गई। उप चिकित्सा अधीक्षक विजय डबास ने बताया कि इस तरह नागरिक अस्पताल में पत्रकार बनकर गलत प्रचार करने वाले फर्जी लोगों पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग पत्रकार बनकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का सोशल मीडिया पर गलत प्रचार करते हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे फर्जी पत्रकारों को पकड़कर कार्रवाई अमल लाई जाएगी।