{"_id":"61d1e8c1d6df7557a55439b1","slug":"police-rushed-to-the-information-of-missing-girl-child-in-mahendragarh-girl-found-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: लड़की के लापता होने की सूचना पर छावनी बना गांव पाथेड़ा, चार घंटे चला सर्च अभियान, घर में चारपाई के नीचे सोई मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: लड़की के लापता होने की सूचना पर छावनी बना गांव पाथेड़ा, चार घंटे चला सर्च अभियान, घर में चारपाई के नीचे सोई मिली
Sun, 02 Jan 2022 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:32 PM IST
सार
लड़की के अपहरण के शक में जिलेभर की पुलिस गांव पहुंच गई। चार घंटे की तलाशी के दौरान बच्ची घर में ही चारपाई के नीचे सोई हुई मिली।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में बच्ची के लापता होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गांव पाथेड़ा में छह वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना पर पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। एसपी के आदेश पर जिलेभर की पुलिस गांव पहुंची और बच्ची की तलाश में सर्च अभियान चलाया। चार घंटे की तलाशी के दौरान बच्ची घर में ही चारपाई के नीचे सोई हुई मिली।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब 9 बजे बच्ची के पिता ने डायल 112 पर कॉल करके छह साल की बेटी के लातपा होने की सूचना दी। पुलिस को बच्ची के अपहरण का शक हुआ। जानकारी मिलने के एक घंटे बाद महेंद्रगढ़ थाने के प्रभारी रामनाथ, एएसआई राजेंद्र, एएसआई रामानंद, शकीला, कनीना थाना प्रभारी संतोष कुमार, सतनाली थाना प्रभारी सुनील कुमार, नारनौल पुलिस लाइन की टीमें पाथेड़ा पहुंच गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने सर्च अभियान चलाते हुए पहले चरण में लड़की के घर के आसपास की तलाशी ली। करीब चार घंटे बाद जब पुलिस ने सूचना देने वाले के घर की तलाशी ली तो बच्ची चारपाई के नीचे सोई हुई मिली। पुलिस बच्ची को नारनौल सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) भेज दिया है। वहां पर बच्ची के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस को व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसकी छह वर्षीय बेटी घर से गायब है। काफी प्रयासों के बाद भी वह नहीं मिल रही है। उच्च अधिकारियों को बताने के बाद पुलिस टीमों ने सर्च अभियान चलाया। चार घंटे की तलाशी के दौरान बच्ची घर में ही चारपाई के नीचे सोई मिली। सीडब्ल्यूसी बच्ची का बयान दर्ज करने के बाद परिजनों को सौंप देगा। - रामनाथ, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।