{"_id":"68754aa27627957ab106eb73","slug":"police-returned-40-lost-phones-to-their-owners-narnol-news-c-196-1-nnl1004-127118-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने गुम हुए 40 फोन मालिकों को लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने गुम हुए 40 फोन मालिकों को लौटाया
विज्ञापन
फोटो 5मोबाइल मालिकों को फोन वापिस लौटाते पुलिस अधीक्षक।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। गुम हुए 40 मोबाइल महेंद्रगढ़ पुलिस की साइबर सेल टीम ने बरामद किए हैं जिनको पुलिस ने उनके मालिकों को लौटाया है। इनकी कीमत 15 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक थी।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ मौजूद रहीं। एसपी ने कहा कि नागरिकों की खोई हुई वस्तुएं लौटाना सिर्फ ड्यूटी नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। जितनी खुशी आपको फोन मिलने पर हो रही है, उतनी ही हमें आपकी मुस्कान देखकर होती है।
पुलिस ने बताया कि लोगों के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो या बस में और सुबह-शाम टहलते समय भी मोबाइल गिर जाते थे या कहीं छूट जाते थे। पुलिस ने इन सभी फोन के गुम होने के पीछे कई कारणों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
कुछ फोन ऐसे हैं जो भीड़-भाड़ वाले बाजारों, सब्जी व फलों की मंडियों व बाजारों में सामान खरीदते समय नीचे झुकने, बैठने में गिर गए थे। कुछ मोबाइल ऐसे भी है जो यात्रा के दौरान मोबाइल ऑटो, टेक्सी, बस इत्यादि में छूट गए थे।