फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police registered a case for issuing death sentence on Facebook

सजा-ए-मौत का फरमान फेसबुक पर जारी करने के आरोप में पुलिस ने किया मामला दर्ज

Wed, 10 Nov 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police registered a case for issuing death sentence on Facebook
फेसबुक पर डाली गई सजा-ए-मौत की पोस्ट। संवाद - फोटो : Narnol
भीमसेना के चीफ सतपाल तंवर ने फेसबुक पर निजी अदालत लगाकर एक युवक को सजा-ए-मौत यानी जान से मारने की धमकी दी है। यह धमकी उन्होेंने रविदासिया कम्युनिटी आईडी से दी है। इस संबंध में युवक के पिता जगदीश निवासी कटकई ने पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सतपाल तंवर हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज करवाने पर काफी चर्चा में आए थे। इस समय वह भीम आर्मी के नाम से संगठन बनाया हुआ है।
विज्ञापन

गांव कटकई निवासी जगदीश ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा कि उसका 21 वर्षीय बेटा 3 मई से घर से लापता है। गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके बेटे के खिलाफ अपनी दोहती को अगवा करने का आरोप लगाते हुए अटेली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। उसके बाद से ही उसका बेटा गायब है। 8 सितंबर को अपने आपको भीमसेना का चीफ बताते हुए सतपाल तंवर, अरविंद उर्फ कालू, बीरू व नेहा ने उसके बेटे की तस्वीर के साथ सजा-ए-मौत देने का फरमान फेसबुक पर जारी किया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि बेटी के साथ दुराचार करने वाले के परिवार को भी जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। इस पर पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उक्त लोगों के खिलाफ धारा 506, 509, 67 व 72 के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फोटो पर किया लाल रंग का सर्कल, बड़े अक्षरों में लिखा सजा-ए-मौत
फेसबुक आईडी पर रमन की फोटो लगाई गई है। फोटो पर बड़े-बड़े अक्षरों में सजा-ए-मौत लिखा है। साथ ही उसके चेहरे को लाल सर्कल किया हुआ है। इसके अलावा रमन पर दायर एफआईआर नंबर एवं धाराएं भी लिखी गई हैं। 8 सितंबर को रात 12 बजे लगी सतपाल की अदालत में राजपूत जाति के रमन पुत्र जगदीश निवासी गांव कटकई (महेंद्रगढ़) हरियाणा को दलित नाबालिग लड़की के अपहरण, यौन शोषण, दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म आदि जुर्म में सजा-ए-मौत की सजा सुनाई गई है। उसमें यह भी लिखा गया है कि यदि महेंद्रगढ़ पुलिस ने दुष्कर्मी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश नहीं करती है और उचित सजा नहीं दिलाती है तो भीम सैनिक उसे मौत की सजा देंगे। (जैसा कि नवाब सतपाल तंवर, भीमसेना चीफ द्वारा फेसबुक पर जारी आदेश)
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला राजनीति से प्रेरित
भीमसेना के प्रमुख सतपाल तंवर ने कहा कि उन पर दर्ज मामला राजनीति से प्रेरित है। कहानी मनगढ़ंत है। जिस लड़के को जान से खतरे की बात कह रहे हैं वह इस समय न्यायिक हिरासत में है, फिर कैसे जान को खतरा हो सकता है। यह प्राथमिकी एक साजिश के तहत दर्ज की गई है। इस मकदमे से यह सिद्ध हो गया है कि यह सरकार पूरी तरह से दलित विरोधी है। दलितों के हितों के लिए कार्य करने पर सरकार ने पुलिस के माध्यम से पदक दिया है, फिर भी हम पुलिस की जांच में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed