फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police recovered cash worth 2 lakh 30 thousand from the accused who stole the ATM

एटीएम चोरी कर जाने वाले आरोपियों से पुलिस ने बरामद की 2 लाख 30 हजार की नकदी

Tue, 10 May 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police recovered cash worth 2 lakh 30 thousand from the accused who stole the ATM
महेंद्रगढ़ रोड पर पंचायत भवन के सामने स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को उखाड़ कर ले जाने वाले बदमाशों से पुलिस ने अब तक 2 लाख 30 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है। उक्त मशीन में करीब 17,36,500 की नकदी थी। इस मामले में अब तक पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि गत 24-25 अप्रैल की रात को नारनौल में एक्सिस बैंक के एटीएम को उखाड़कर बदमाश उसमें रखे करीब 1736500 रुपये निकाल कर फरार हो गए थे। एसपी विक्रांत भूषण ने इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों को पकड़ने और मामले के खुलासे के लिए डीएसपी राजीव कुमार की अध्यक्षता में चार टीमें गठित की गई। पुलिस टीम ने जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज तथा सूत्रों की मदद से मुख्य आरोपी राहुल उर्फ चौड़ा निवासी अडबर जिला नूहं और रफसान निवासी तड़कापुर नूहं को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी राहुल उर्फ चौड़ा से पूछताछ करते हुए एटीएम, स्कॉर्पियो गाड़ी और करीब एक लाख पचास हजार की नकदी बरामद की। वहीं आरोपी रफसान से करीब 80 हजार की नकदी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed