फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police raided on the basis of secret information and arrested two accused with 2 kg 365 grams of ganja

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर दो आरोपियों को 2 किलो 365 ग्राम गांजे के साथ किया काबू

Mon, 18 Jul 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police raided on the basis of secret information and arrested two accused with 2 kg 365 grams of ganja
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अनाज मंडी में छापा मारकर एक महिला को 365 ग्राम गांजे के साथ काबू किया है। आरोपी महिला की पहचान महिला कुंती देवी निवासी जगतुजेरवा थाना मनिका जिला लातेहर झारंखड हाल आबाद अनाज मंडी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार कुंती देवी अनाज मंडी में अपने किराए के रिहायशी मकान नशीला पदार्थ गांजा बेचने का कार्य करती है।
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला अपने मकान में गांजा रखकर बेच रही है। पुलिस द्वारा टीम तैयार कर छापा मारने महिला के मकान पर पहुंची तो महिला ने अपने मकान का गेट बंद करने का प्रयास किया। पुलिस ने गेट खुलवाया तब महिला का नाम पता पूछा जिसने अपना नाम कुंती देवी बताया। मौके पर दीपक यादव उपमंडल अधिकारी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम महेंद्रगढ़ को सूचना देकर मौका पर बुलाकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात कर पुलिस कर्मी सुमन द्वारा कुंती देवी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को एक प्लास्टिक की पॉलीथीन में गांजा बरामद हुआ। पॉलिथीन की थैली को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने पहुंचकर जांच की तो 365 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला कुंती देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गांव खातोदड़ा से मिला दो किलोग्राम गांजा
गांव खातोदड़ा में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर छापा मारकर 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस को सूचना मिल थी कि गांव खातोदड़ा निवासी मानसिंह अपने मकान में अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने टीम तैयार कर गांव में पहुंचकर जांच की तो आरोपी अपने मकान के पास बनाए गए टीन शेड में चारपाई डाले बैठा था। पुलिस द्वारा नायब तहसीलदार दयाचंद को ड्यूटि मजिस्ट्रेट तैनात कर जांच अभियान शुरू किया तो सफेद रंग की पॉलिथीन में दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गांजे सहित हिरासत में लेकर थाना सदर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed