फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police personnel remembered their colleagues

Mahendragarh-Narnaul News: साथियों को पुलिस कर्मचारियों ने किया याद

Wed, 22 Oct 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Police personnel remembered their colleagues
फोटो 4पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर प्राणों को न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को सला
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने मंगलवार को नारनौल पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस स्मृति दिवस मनाया। पुलिस लाइन नारनौल में शहीद स्मारक पर सुबह आठ बजे पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ डीएसपी भारत भूषण, डीएसपी सुरेश कुमार, डीएसपी दिनेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अमर जवान स्मारक पर पुष्पमालाएं और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

इस दौरान, एसपी ने शहीद सूबे सिंह के पुत्र सतेंद्र को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर तथा शहीद रघुनंदन की धर्मपत्नी कृष्णा देवी को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बता दें कि यह दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के ‘हॉट स्प्रिंग्स’ में चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हुए 10 भारतीय पुलिसकर्मियों के शौर्य और बलिदान की याद में मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस वक्त तिब्बत के साथ भारत की 2,500 मील लंबी सीमा की निगरानी भारतीय पुलिस के जिम्मे थी और निहत्थे होने के बावजूद हमारे 10 वीर पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। इस बलिदान को याद करने और शहीदों को नमन करने के लिए ही हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed