{"_id":"671938e5f8411aa5760ab1fa","slug":"police-memorial-and-flag-day-celebrated-in-dav-police-public-school-narnol-news-c-196-1-mgh1001-117407-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में मनाया पुलिस स्मृति और झंडा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में मनाया पुलिस स्मृति और झंडा दिवस
Wed, 23 Oct 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-24पुलिस स्मृति दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत-पुलिस
नारनौल। 21 से 31 अक्तूबर तक पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की प्रतिमा के समक्ष प्रधानाचार्या मंजू मल्होत्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित करके की गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में टीचर्स द्वारा उत्तर पूर्वी लद्दाख हॉट स्प्रिंग हमले में हुए शहीदों के बारे में व दिल्ली में स्थित पुलिस स्मारक के बारे में जानकारी दी गई। लघु नाटिका के द्वारा बच्चों ने पुलिस कर्मियों द्वारा निभाए जाने वाले कर्तव्यों को दर्शाया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा भाषण व कविता भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर प्राचार्या मंजू ने कहा कि पुलिस को प्रतिदिन नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पुलिसकर्मी सदैव नागरिकों की सेवा को प्राथमिकता देते हुए ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। उन्होंने पुलिस की इस भूमिका की सराहना करते हुए कृतज्ञ भाव से पुलिस का आभार व्यक्त किया।