Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police launched a checking campaign, keeping an eye on suspects

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर नजर

Wed, 12 Nov 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 12 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police launched a checking campaign, keeping an eye on suspects
फोटो 32वाहनों की जांच करती पुलिस टीम।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। सुरक्षा की दृष्टि से जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक ने सार्वजनिक स्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और धार्मिक स्थलों पर भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस की टीमें अंतरराज्यीय और अंतर जिला नाकों, चौक, चौराहों सहित विभिन्न मार्गों पर नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थीं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले स्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कमांडो और डॉग स्क्वायड टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से किसी भी गलत अफवाह पर ध्यान ना देने की अपील की है। कोई भी आपत्तिजनक सामान दिखने या आपातकालीन स्थिति में डायल 112 या नजदीकी पुलिस स्टेशन में तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता के माध्यम से बताया कि जिला में सुरक्षा व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा को लेकर पुलिस संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। नाकों से गुजरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों को चेक किया जा रहा है। सभी थाना प्रबंधकों द्वारा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी थाना व क्राइम यूनिट द्वारा भी इलाकों में स्थित होटल, धर्मशालाओं व बाजारों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, गेस्ट हाउस इत्यादि की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed