{"_id":"661062d2b58aa301670c8cb7","slug":"police-issued-challans-to-50-vehicles-with-black-film-on-them-narnol-news-c-196-1-nnl1004-111061-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ब्लैक फिल्म लगे 50 वाहनों के पुलिस ने काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ब्लैक फिल्म लगे 50 वाहनों के पुलिस ने काटे चालान
Sat, 06 Apr 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिले में वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालान काटे गए। महेंद्रगढ़ पुलिस ने वीरवार को ब्लैक फिल्म लगे 23 वाहन और शुक्रवार को ब्लैक फिल्म लगे 27 वाहनों के चालान काटे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसपी अर्श वर्मा के निर्देशानुसार वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। ब्लैक फिल्म लगाने की वजह से वाहनों के अंदर कुछ दिखाई नहीं देता जिसकी वजह से आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं।