फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police investigation will reveal how Ravi Kumar died

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस जांच में होगा खुलासा, रवि कुमार की मौत कैसी हुई

Sat, 16 Aug 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police investigation will reveal how Ravi Kumar died
फोटो संख्या:75- कनीना शहर थाना में खड़े मृतक रवि के परिजन व ग्रामीण--संवाद
कनीना। गांव उन्हाणी के पास नौ अगस्त को हुए सड़क हादसे में गांव धनौंदा निवासी इंडियन नेवी की ईसीआई-43 यूनिट में ट्रेडमैन इलेक्ट्रीशियन के जवान की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन

मृत रवि कुमार की माता सविता देवी ने पुलिस को शिकायत देकर रवि कुमार की पत्नी प्रियंका व उसके भाई सुनील कुमार के दबाव व व्यवहार के कारण मौत होने का आरोप लगाया है। परिजनों की ओर से पुलिस को सुसाइड नोट व एक पेनड्राइव भी उपलब्ध कराया गया है। अब पुलिस इस मामले में नए सिरे से जांच कर रही है पुलिस जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि गांव धनौंदा निवासी रवि कुमार ने आत्महत्या की है या सड़क हादसे में मौत हुई है।
विज्ञापन

वहीं शहर थाना प्रभारी कनीना रविंद्र कुमार का कहना है कि पहले पीड़ित पक्ष ने सड़क हादसे कि शिकायत दी थी। इसके आधार पर आरोपी ट्रक चालक खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को मौके से ही कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। अब मृतक कि मां की ओर से नई शिकायत दी गई है। इसमें पुत्रवधू व मृतक के साले पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप है। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोप की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed