फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   police, hirtect, whauap, online, computer, mobile, narnaul

पुलिस होगी हाईटेक, थानेदार चलाएंगे व्हाट्सएप

Fri, 30 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 30 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
police, hirtect, whauap, online, computer, mobile, narnaul
‌थाने होंगे हाईटेक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले के सभी थानों को हाईटेक किया जाएगा। इसके लिए अनुसंधान अधिकारियों को कंप्यूटर सीखना होगा। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाल में जिले के सभी थानों के एसएचओ, मुंशी और थानों में तैनात कंप्यूटर आपरेटरों को संबोधित किया। इस मीटिंग में नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी जिनेंद्र अग्रवाल, मुकेश एसडीओ बीएसएनएल व डीएसपी कनीना महेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी थानों में ज्यादातर काम वर्तमान में कंप्यूटर द्वारा  किया जा रहा है। इसके लिए सभी थानों में अलग से एक कंप्यूटर लैब खोली जाएगी। जिसमें सभी तफ्तीश के कार्य होंगे। कंप्यूटर लैब खोलने के लिए जल्द ही आला अधिकारियों से इसकी परमिशन ली जाएगी। उन्होंने इसके बाद सभी अनुसंधान अधिकारी मुकदमे से संबंधित केश, डायरी आदि कार्य कंप्यूटर से ही करेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए सभी अनुसंधान अधिकारियों को कंप्यूटर चलाना सीखना अनिवार्य होगा। पुलिस अधीक्षक ने आने वाली परिवादों का निपटारा एक सप्ताह में करने के आदेश दिए और देरी करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने थानों में आनलाइन आने वाली चरित्र  सत्यापन पर भी जल्द कार्रवाई कर रिपोर्ट देने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने सभी एसएचओ और चौकी इंचार्ज को अपने सरकारी नंबर पर व्हाट्सएप चलाने के  आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को कोई भी जरूरी सूचना या आदेश उनके व्हाट्सएप पर दी जाएगी। इसका कर्मचारियों को तुरंत रिप्लाई देना होगा और रिप्लाई न देने वाले से भी जवाब मांगा जाएगा। मीटिंग में रीडर अश्वनी कुमार, स्टेनो नारायण, इंचार्ज सुरक्षा शाखा इंस्पेक्टर हरीओम और शिकायत क्लर्क सुरेंद्र कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed