फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police found two children missing from home and handed them over to relatives

Mahendragarh-Narnaul News: घर से लापता दो बच्चों को पुलिस ने ढूंढ़कर परिजनों को सौंपा

Wed, 17 Apr 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 17 Apr 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Police found two children missing from home and handed them over to relatives
निजामपुर। निजामपुर क्षेत्र में पुलिस ने दो बच्चों को ढूंढ़ कर परिजनों से मिलवाया है। बच्चे मेले में जाने के लिए घर पर बिना बताए चले गए थे। निजामपुर क्षेत्र में दो बच्चे मंगलवार सुबह घर से बिना बताए चले गए, बच्चे सुबह जल्दी नांगल चौधरी के गांव में मेले में जाने के लिए चले गए थे। परिजनों ने देखा तो बच्चे घर पर नहीं मिले। इस पर उन्होंने 112 पर काल कर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

थाना निजामपुर क्षेत्र में तैनात डायल 112 की गाड़ी और थाना निजामपुर की टीम सूचना मिलते ही तुरंत प्रभाव से बच्चों की तलाश में जुट गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बच्चों को ढूंढते हुए करीब 2 घंटे में पुलिस ने बच्चों को सकुशल लुजोता गांव से बरामद किया और परिजनों के पास पहुंचा दिया, जिस पर पुलिस टीम का परिजनों ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed