{"_id":"66cc24512d288df079050ba6","slug":"police-could-not-catch-the-accused-of-bhojawas-shooting-narnol-news-c-203-1-sroh1011-111657-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास गोलीकांड के आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भोजावास गोलीकांड के आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस
Mon, 26 Aug 2024 12:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
कनीना। गांव के भोजावास में दुकानदार पर गोली चलाने के आरोपियों का चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित सनोज भोजावास पीजीआई रोहतक से उपचार करवाने के बाद रविवार को अपने निवास स्थान पर आ गए है।
पीड़ित दुकानदार सनोज की ओर से दी गई शिकायत में गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी केडी निवासी झिंगावन के रूप में हो चुकी है। पुलिस की तीन टीमें सीआईए महेंद्रगढ़, एसएचओ टीम, साईबर टीम इस मामले में जांच में जुटी हुई हैं। अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। कनीना डीएसपी दिनेश कुमार, सदर थाना कनीना प्रभारी मुकेश कुमार, सीआईए की तीन टीमों की निगरानी स्वयं पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं।
इस मामले में पीड़ित सनोज कुमार निवासी भोजावास ने थाना सदर पुलिस को शिकायत भी दे दी है। शिकायत में बताया कि वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे सफेद रंग की बोलेरो में पांच लोग सवार थे। दुकान के सामने गाड़ी रोकने के बाद गांव झिंगावन निवासी केडी ने गाड़ी से नीचे उतरकर उसे जान से मारने के लिए गोली चलाई थी।
विज्ञापन
पुलिस की तीन टीम सीआईए महेंद्रगढ़, एसएचओ टीम, साइबर टीम मामले में गंभीरता से जांच कर रही हैं। टीमों की ओर से कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
-दिनेश कुमार, डीएसपी कनीना।