फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police 'Chaupal' Held in Nangal Pipa; Awareness Raised Regarding Drug De-addiction and New Laws

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल पीपा में पुलिस चौपाल, नशा मुक्ति और नए कानूनों पर किया जागरूक

Mon, 18 May 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Police 'Chaupal' Held in Nangal Pipa; Awareness Raised Regarding Drug De-addiction and New Laws
फोटो नंबर-15ग्रामीणों को नशा मुक्ति और नए कानूनों की जानकारी देती निरीक्षक शारदा। स्रोत: पुलि
नांगल चौधरी। डोर-टू-डोर नशा मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को विशेष पुलिस टीम ने गांव नांगल पीपा में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को जागरूक किया। निरीक्षक शारदा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विशेष रूप से युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। युवाओं को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। टीम ने युवाओं से अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्रामीणों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। नशा मुक्ति अभियान के साथ-साथ पुलिस टीम ने नए आपराधिक कानूनों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में सरल भाषा में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानूनों की जानकारी होने से आमजन अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed