फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police car hit a former employee of Public Health Department, referred

पुलिस की गाड़ी ने जनस्वास्थ्य विभाग के पूर्व कर्मचारी को मारी टक्कर, रेफर

Thu, 21 Oct 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police car hit a former employee of Public Health Department, referred
नारनौल। महावीर मार्ग पर बुधवार रात को पुलिस की एक गाड़ी ने जनस्वास्थ्य विभाग के पूर्व कर्मचारी को टक्कर मार दी। हालांकि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीड़ित को जयपुर रेफर किया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद एसपी ने गाड़ी चालक दीपक को सस्पेंड कर दिया है। घटना के दौरान रात को मौके पर मौजूद लोगों की मांग पर शहर थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने पुलिस कर्मचारियों की नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई है। इसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा के अवसर बुधवार रात को विभिन्न मंदिरों में प्रसाद वितरित किया जा रहा था। मोहल्ला पुरानी सराय निवासी राजकुमार शर्मा भी महावीर मार्ग पर स्थित ठाकुरजी मंदिर में प्रसाद लेकर रात्रि करीब 11.30 बजे घर की तरफ आ रहा था। वह मंदिर से कुछ दूर ही पहुंचा था कि महावीर चौक पुल बाजार की तरफ से एक तेज रफ्तार पुलिस की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस की गाड़ी दुकान से टकराकर बंद हो गई। गाड़ी टकराने की तेज आवाज आई तो मंदिर में बैठे लोग तुरंत बाहर आ गए। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही लोगों ने मौके पर मौजूद दो पुलिस कर्मचारियों को मंदिर में बैठा लिया। जबकि मौका देखकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधा घंटे बाद शहर थाना प्रभारी कृपाल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस कर्मचारियों व घायल को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इसके बाद घायल के परिजन उसे नारनौल के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से भी चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इस पर परिजन घायल को जयपुर ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
शराब के नशे में बताए जा रहे पुलिसकर्मी
मौके पर उपस्थित लोगों के अनुसार पुलिस गाड़ी में एक एएसआई, एक होमगार्ड व एक अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। जिन्होंने शराब पी हुई थी। शराब के नशे में वे गाड़ी को तेज रफ्तार से दौड़ते हुए महावीर मार्ग की ओर आए और उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के पूर्व कर्मचारी राजकुमार को जोकि मंदिर से शरद पूर्णिमा का प्रसाद लेकर अपने घर वापस जा रहे थे को टक्कर मार दी। लोगों की मांग पर शहर थाना प्रभारी ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर उक्त पुलिस कर्मचारियों की मेडिकल जांच करवाई। मगर जांच की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

- वर्जन:
पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के आदेश पर गाड़ी के चालक को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस कर्मचारियों के ब्लड सैंपल लिए गए है। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।-कृृपाल सिंह, प्रभारी शहर थाना नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed