फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Police arrested three accused in the case of snatching cash and vehicle after two years

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने दो साल बाद नकदी और गाड़ी छीनकर ले जाने के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 21 Dec 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three accused in the case of snatching cash and vehicle after two years
कनीना। दो साल पहले गाड़ी छीनकर ले जाने और नकदी लूट के मामले में थाना शहर कनीना की पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवरत्न निवासी छाजुपुरम कॉलोनी महेंद्रगढ़, सोमवीर उर्फ काली निवासी खेड़ी और रामबीर निवासी खेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार देर शाम कनीना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने हीरो होंडा चौक गुरुग्राम से रेवाड़ी तक किराए पर गाड़ी की थी उसके बाद आरोपी कनीना क्षेत्र में गाड़ी चालक से नकदी और गाड़ी छीनकर फरार हो गए थे। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि अवधेश निवासी मैटाहेटी थाना सहसो जिला इटावा यूपी ने थाना कनीना में शिकायत दी कि उसने अपनी गाड़ी स्विफ्ट डिजायर उबर में लगा रखी थी। 9 नवंबर 2020 को हीरो होंडा चौक गुरुग्राम पर तीन लड़के मिले, जिन्होंने रेवाड़ी तक किराए पर गाड़ी की। शिकायतकर्ता ने बताया कि रेवाड़ी से थोड़ा आगे निकलने के बाद आरोपियों ने गाड़ी रुकवाकर उसको पीछे बैठा लिया और पैसे छीन लिए। उसके एटीएम कार्ड से भी पैसे निकाल लिए। उसने बताया कि आरोपियों ने महेंद्रगढ़ पेट्रोल पंप पर सीएनजी डलवाई और कनीना से अटेली की तरफ कनीना फाटक से कुछ आगे उसको उतारकर गाड़ी लेकर भाग गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते पुलिस द्वारा गाड़ी को पहले बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed